जालंधर छावनी पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी) जालंधर कैंट बोर्ड में पिछले लंबे समय से अवैध निर्माण जोरों से चल रहा है,दर्जनों इमारते रिपेयर के नाम पर अवैध रूप से बनकर तैयार हो चुकी हैं और कुछ इमारतें निर्माणाधीन है I यह अवैध निर्माण अधिकारियों की मिलीभगत के बिना नहीं किया जा सकता I पंजाब दैनिक न्यूज़ की टीम ने जब जालंधर छावनी के मोहल्लों और बाजारों का दौरा किया तो वहां दर्जनों अवैध इमारतें या तो बन चुकी थी या निर्माणाधीन थी I ऐसा ही एक मामला जालंधर कैंट के शिव मंदिर के पास मोहल्ला नं. 27 में रिपेयर की आड़ में 2 मंजिला इमारत खड़ी कर दी गई है I इसी तरह मोहल्ला नं. 25 फगवाड़ा रोड बाजार में दो मंजिला इमारत बन कर तैयार हो रही है I इसी तरह मोहल्ला नं 22 में दुकानों को तोड़ कर दो मंजिला इमारत नालो की जगह को कवर कर बना दी गई है I ऐसे ही अवैध निर्माण जालंधर के अन्य मोहल्लों में बाजारों में हुए हैं जिनका खुलासा जल्द किया जाएगा I यहां बताने योग बात यह भी है कि जिन इमारतों की हालत खस्ता हो चुकी है और खंडहर नुमा बन चुकी है उन्हें रिपेयर करवाने के नाम पर परमिशन ली जाती है परंतु कुछ लोग इन बातों का नाजायज फायदा उठा कर अवैध निर्माण शुरू कर देते हैं I जोकि बिना मिलीभगत के संभव नहीं है I सूत्रों की माने तो इस अवैध निर्माण के पीछे कुछ राजनीतिक,सामाजिक और पूर्व पार्षदों हाथ है I इस संबंध में जब कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे के आगे कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया I अगर कोई संबंधित अधिकारी अपना पक्ष रखना चाहता है तो उसे भी प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जाएगा I


