जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पिछले 24 घंटे से जालंधर में चल रहे सबसे बड़े विवाद को सुलझा लिया गया है। यह विवाद जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी नरेश डोगरा के बीच चल रहा था। इसे लेकर आप नेता और पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है।जानकारी के मुताबिक आम आदमी पर्टी के वरिष्ठ नेताओं और उच्च पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बैठक में विधायक और डीसीपी के बीच हुए विवाद को खत्म करवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि डीसीपी ने माफी मांग कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया है।फिलहाल इस संबंध में अभी तक न तो डीसीपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है और न ही विधायक ने इस संबंध में कुछ कहा है। आम आदमी पार्टी के नेता ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि इस मसले को अब सुलझा लिया गया है I
