दिल्ली (पंजाब दैनिक न्यूज़) दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। सोमवार से दिल्ली में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया गया है,दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। सोमवार से दिल्ली में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस संबंध में सरकार ने संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किया है।
ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकारों को नाइट कर्फ्यू लगाने पर मजबूर कर दिया है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में नाइट कर्फ्यू की घोषणा हो चुकी है।
भारत में ओमीक्रोन मामलों की संख्या 400 के पार चली गई है। हालात पर काबू पाने के लिए कई राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू समेत पाबंदियों का ऐलान किया है। उधर, केंद्र सरकार ने उन 10 राज्यों की पहचान की है जहां से ओमीक्रोन iऔर कोविड-19 के ज्यादा मामले आ रहे हैं। इन राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार भी धीमी है। केंद्र ने इन राज्यों में मल्टी-डिसिप्लिनरी टीमें भेजने का फैसला किया है। जिन राज्यों में ये टीमें भेजी जाएंगी, वे हैं – केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश ने नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। यूपी में नाइट कर्फ्यू शनिवार रात 11 से शुरू होगा और सुबह 5 बजे तक चलेगा। दिल्ली, कर्नाटक और ओडिशा में क्रिसमस और न्यू ईयर के सामूहिक जश्न पर पहले ही रोक लगा दी गई है। चंडीगढ़ में 1 जनवरी से पब्लिक प्लेस में उन लोगों की एंट्री बैन रहेगी जिन्होंने दोनों डोज नहीं ली हैं।
