रामपुर (पंजाब दैनिक न्यूज़) उप-मण्डल रामपुर बुशहर के पदम उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के सभागार में आज विश्व रेड क्रॉस दिवस पर उप-मण्डल स्तरीय रेड कॉस मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। उप-मण्डल स्तरीय रेड कॉस मेले के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता व पोस्टर बनाने का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को रेड कॉस सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान प्रदान किए गए । मेले में स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें एम.जी.एम.एस.सी. खनेरी से भी चिकित्सक दल उपस्थित रहे। टीम द्वारा स्कूली बच्चों तथा अन्य उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक परामर्श दिए गये, साथ ही टीबी से पीडित लोगों को पोषण किट भी वितरित की गई, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण सहायता मिल सके। इसके अतिरिक्त रेड कॉस सोसाईटी से जुडने व लाईफ टाईम मेम्बरशिप लेने बारे भी लोगो को जागरूक किया गया जिसमें श्री रवि कुमार कायथ (भूतपूर्व सैनिक) द्वारा लाईफ टाईम मेम्बरशिप ली गई। इसके अतिरिक्त आजके कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम जन में सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा मानवता के प्रति सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा है। इस आयोजन में स्थानीय लोगों, अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की सराहनीय भागीदारी देखने को मिली है। इस मेले में श्री सुरेश कुमार नेगी, नायब तहसीलदार रामपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, इसके अतिरिक्त श्री संतोष शर्मा उप-प्रधानाचार्य पदम उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, अध्यापकगण, स्वास्थ्य विभाग व तहसील कार्यालय, उप-मण्डलाधिकारी (ना०) रामपुर के कर्मचारिगण उपस्थित रहें।