जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ न्यूज़ (मुनीष तोखी) स्थानीय गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल टाउन में नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) का स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु साहिब की छत्रछाया में सुखमनी साहिब के पाठ से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।इस अवसर पर नीमा जालंधर के प्रधान डॉ. एस.पी. डालिया की अध्यक्षता में एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आए लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई तथा ECG के लिए फ्री कूपन वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रसिद्ध रागी जत्थे और मनी सोढ़ी द्वारा प्रस्तुत शब्द-कीर्तन ने संगत को भाव-विभोर कर दिया।नीमा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पंजाब प्रधान डॉ. परविंदर बजाज ने संस्था की यात्रा और कार्यक्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर गुरुद्वारे के मुख्य सेवक और डॉ. एच.एम. हूरिया को नीमा टीम द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी नीमा के प्रयासों की सराहना करते हुए नीमा पंजाब और जालंधर कार्यालय को सरोपे भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. एस.पी. डालिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान देने वाले डॉ. अमनप्रीत सिंह व डॉ. विपुल कक्कड़ को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और संगत को लंगर छकाने के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. अनिल नागरथ, डॉ. राजीव धवन, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. रीना कक्कड़ सहित कई डॉक्टरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा डॉ. विशाल भनोट, डॉ. के.एस. राणा, डॉ. अमरजीत सैनी, डॉ. वीना गूंबर, डॉ. आई.पी.एस. सेठी,डॉ दिनेश जग्गी,डॉ. आशू चोपड़ा, डॉ. भारत भूषण, डॉ. सुरिंदर कल्याण, डॉ. अविनाश सोंधी, डॉ. रीना मल्होत्रा, डॉ. मीना, डॉ. निशिमा, डॉ. मोनिका, डॉ. कमल, डॉ. प्रीती सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।इसके साथ ही डॉ. डालिया ने टीम सहित “फ्यूचर फौजी एकेडमी” का दौरा कर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और उन्हें इससे दूर रहने की प्रेरणा दी।