

जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़ ) जालंधर के अर्बन एस्टेट फेस – 2 में तोखी पूर्वज स्थान जठेरे (मट्टी) का वार्षिक समारोह बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रबंधक कमेटी (रजि.) के प्रधान डॉ.ओ पी तोखी,भगवान दास तोखी ने बताया कि तोखी जठेरों के मेले का समारोह शुभ आरंभ तोखी परिवार के सदस्यों द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर की गई उपरांत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई I धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष प्रस्तुति दी गई। पंडित गंगाराम शर्मा एंड पार्टी द्वारा शिरोमणि संत भगत नामदेव जी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया I समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने इस आयोजन को एकता और परंपरा को बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम के अंत में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले बड़ी तादाद में भक्ति किन्होने पहुंचकर मेले की शोभा को बढ़ाया शिरोमणि भगत संत नामदेव जी महाराज और अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त किया ।आयोजकों ने सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।
