



जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है,आप के MLA रमन अरोड़ा का 3 दिन का पुलिस रिमांड ख़त्म होने के बाद आज उन्हें दोबारा से अदालत में पेश किया गया है, MLA रमन अरोड़ा को अवैध वसूली के एक अन्य दर्ज केस में दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था। बुधवार को ही उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से नियमित जमानत मिली थी। आज फिर अदालत ने रमन अरोड़ा का 3 दिन का फिर से पुलिस रिमांड दे दिया है।
