



तरनतारन (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीत रतन खैहरा को कांग्रेस पार्टी की तरफ उनकी ईमानदारी निष्ठा व पार्टी के प्रति सेवा को देखते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजा वारिंग और जनरल सेक्रेटरी (ऑर्ग.) इंचार्ज कैप्टन संदीप संधू
ने पंजाब तरनतारन विधानसभा उप-चुनाव का को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है I इस संबंध में पंजाब दैनिक न्यूज़ से बात करते हुए गीत रतन खैहरा बताया कि वह और उनका परिवार पिछले लंबे समय से कांग्रेस की सेवा कर रहा है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिसके मूल्यों और आदर्शों ने जीवनदायिनी के रूप में हमारे महान राष्ट्र की सेवा की है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मिले इस सम्मान को मिले प्यार और सम्मान का कर्जदार हूं। और पार्टी क बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं जो यह जिमेवारी दी है, खैहरा आने वाले तरनतारन उप -चुनाव में संगठन को मजबूत बनाने दिन रात एक कर देंगे I उन्होंने बताया कि ब्लॉक प्रधान,मंडल समितियों को बनाने की जिम्मेवारी उन्हें दी गई है जिसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे यह जिम्मेदारी मिलते ही गीत रतन खैहरा तरनतारन के विभिन्न गांव कस्वो में मीटिंग कर रहे हैं और पार्टी की नीतियां घर-घर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं I
