जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी) जालंधर भाजपा दफ्तर में भव्य तरीके से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस। भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। इस कार्यक्रम मे कैंट विधानसभा के मंडल 17 से प्रधान जॉर्ज सागर अपने साथियों सहित शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू,पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पंजाब भाजपा के महामंत्री राठौर, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल, सरबजीत मक्कड़, जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर, अमरजीत गोल्डी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराया स्वतंत्रता दिवस की ख़ुशी में मुँह मीठा करवाते हुए सबको लड्डू बाटे गए।इस अवसर पर विपन सभरवाल, मनोज अग्रवाल,नरेश वालिया ,हैप्पी गुरमीत लाल ,मीना राणा पूर्व सरपंच ,सोनू जमशेद रामचंद्र सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे I





