जालंधर (पंजाब दैनिक न्यूज़) जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही नेताओं के बयान आने से माहौल गर्म रहा है I ऐसा ही एक बयान जालंधर से कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया है जिस कारण उनकी विरोधता लगातार बढ़ रही है I देश में एक तरफ़ फ़ौजी जवानों पर आतंकी हमले होने पर सेना के जवानों ने अपनी शहीदी दे दी वही इसी बीच जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चन्नी ने सेना के जवानों की शहादत को स्टंट बता दिया। जिससे देश भर सहित जालंधर ओर पंजाब में भी चन्नी की विरोधता शुरू हो गई है। लोग चन्नी ने सवाल पूछने लग गए हैं कि क्या सेना के जवान अपनी जान देश पर कुर्बान करके स्टंट कर रहे है? चन्नी के इस बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है चन्नी ने एक कार्यक्रम में कहा कि जवानों की मौत एक चुनावी स्टंट है। जिसे भाजपा ने आड़े हाथों लिया है ओर ये कांग्रेस की घटिया मानसिकता बताया है। अनुराग ठाकुर ने पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से माफी की मांग की, क्योंकि इसके नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया कि पुंछ आतंकवादी हमला “पूर्व नियोजित” था और सवाल उठाए गए थे। 1962,1965 और 1971 के युद्ध चुनाव जीतने के लिए किये गये। भाजपा नेता ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान को भी “हास्यास्पद” बताया।आम लोग भी इस बयान की कड़ी निंदा कर रहे हैं I
