जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीष तोखी ) जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जॉय मलिक की मेहनत रंग ले आई है। गौरतलब है कि कुछ माह पहले चंडीगढ़ मे आयोजित हुए व्यापारी सम्मेलन में जॉय मलिक ने मुख्यमंत्री भगवंत मान समक्ष OTS स्कीम का मुद्दा उठाया था। जिसका CM मान ने संज्ञान लेते हुए एप्रूव कर दिया है। इस बारे प्रधान जॉय मलिक व चेयरमैन संजय कोचड़ ने बताया की उक्त OTS स्कीम से व्यापारियों को लटक रही VAT की तलवार से राहत मिली है। 5 वर्षो में कांग्रेस सरकार ने व्यापरियों को लॉलीपॉप दे रखा था लेकिन भगवंत मान ने जो कहा वह कर दिखाया ओर स्कीम एप्रूव की। उन्होंने इस मौके बताया कि इस स्कीम से राज्य भर में करीब 60 हज़ार व्यापरियों को लाभ पहुंचेगा। जॉय मलिक व संजय कोचड़ ने इस मौके जहा मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया वहीं सांसद सुशील रिंकू, विधायक रमन अरोड़ा आदि का भी धन्यवाद किया।
जालंधर-JETWA प्रधान जॉय मलिक की मेहनत लाई रंग OTS स्कीम हुई एप्रूव, CM भगवंत मान समक्ष उठाया था मुद्दा

Leave a comment
Leave a comment