

बंगा (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब के जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है I शाहकोट से कांग्रेस के विधायक लाडी लाडी शेरोवालिया की इनोवा गाड़ी के साथ बड़ा हादसा हुआ है I यह हादसा उस समय हुआ जब बंगा फगवाड़ा रोड पर विधायक की गाड़ी जा रही थी। जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान स्कूटी स्वार रामकिशन गांव थंडा बताई गई है। जबकि प्रकाश राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। यह घटना CCTV में कैद हो गया । पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है I
