

श्रीनगर (पंजाब दैनिक न्यूज़) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग (Jammu-Kashmir Encounter) से बड़ी खबर आ रही है. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों (Terror Attack in Jammu-Kashmir) ने सुरक्षाबलों हमला कर दिया. इस मुठभेड़ में सेना के 2 अफसर और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो गए हैं. सेना के मुताबिक, शहीदों की पहचान कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और DSP हुमायूं भट्ट के तौर पर हुई है. कर्नल मनप्रीत सिंह की उम्र 41 साल बताई जा रही हैं, वो हरियाणा के पंचकुला के रहने वाले हैं.
मुठभेड़ में शहीद होने वाले मेजर आशीष ढोंचक हरियाणा के पानीपत के निवासी हैं. जिनकी उम्र 34 साल बताई जा रही है. कोकेरनाग इलाके के घने जंगलों में आतंकवादियों की भारी गोलीबारी के बीच शहीद डीएसपी का शव बरामद कर लिया गया है. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक एक जवान लापता है. आशंका है कि वे मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुआ है.अनंतनाग के साथ ही राजौरी में भी कल रात से एनकाउंटर चल रहा था. यहां अब ऑपरेशन खत्म हो गया है. सेना के 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह समेत कई अधिकारी ऑपरेशन की निगरानी और शहीदों के पार्थिव शरीर को लाने और घायल जवानों के रेस्क्यू के लिए मुठभेड़ की जगह पर पहुंचे हैं.
