जालंधर छावनी (पंजाब दैनिक न्यूज़) जालन्धर छावनी के श्रेयांश जैन सुपुत्र अनुरोध जैन ने “1st JMD Chess टूर्नामेंट अंडर -11” एक दिवसीय शतरंज टूर्नामेंट में प्रथम स्थान हासिल करके अपने परिवार,इनोसेंट हार्ट स्कूल औऱ जालन्धर छावनी का नाम रोशन किया। श्रेयांश जैन को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पहले भी डिस्ट्रिक्ट,स्टेट, नैशनल,इंटरनेशनल शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुके है I
