
थी।बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर ने मान के लिए प्रचार प्रसार भी किया था। बाद में भगवंत मान की मां और बहन ने गुरप्रीत से उनकी शादी पक्की कर दी। उन दोनों के रिश्ते को काफी सीक्रेट रखा गया था। वहीँ खास रिश्तेदारों को भी टीवी के माध्यम से सिर्फ एक दिन पहले ही पता चला।आपको बता दें कि डा. गुरप्रीत कौर सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गुरप्रीत के पिता किसान हैं, जिनकी 3 बेटियां हैं। डा. गुरप्रीत कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। गुरप्रीत कौर की बड़ी बहन नीरू की शादी अमरीका में हुई है। दूसरी बहन जग्गू आस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ डा. गुरप्रीत कौर का रिश्ता भगवंत मान की माता व बहन ने तय किया है। भगवंत मान की मां की ख्वाहिश थी कि बेटे की जल्द दोबारा शादी हो ।


