
डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (अंबेडकर) के प्रधान विकास हंस ने इस मौके पर कहा कि उनकी पूरी कोर कमेटी और सभी नौ विधानसभा हलकों के इंचार्ज तथा कार्यकर्त्ता 10 मई तक अपनी पूरी ताकत भाजपा प्रत्याशी इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल को जिताने में झोंक देंगे। फिर 13 मई के बाद आगे पार्टी के निर्णय के बारे में घोषणा की जाएगी।अर्जुन राम मेघवाल ने भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों में एक नीति वंचितों को वरीयता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी का भी यही मिशन था वंचित को वरीयता। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी भी उनके उसी मिशन को लेकर आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पार्टी में बनता उनका पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों के लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा शासित प्रदेशों में तेजी से हो रहा विकास है। जीवन गुप्ता ने कहा कि जिस तरह लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल अवश्य जीतेंगे।भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री डॉ राज कुमार वेरका ने कहा कि जिस तरह बड़ी तादाद में लोग इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल को अपना समर्थन दे रहे हैं, उससे भाजपा की जीत सुनिश्चित है।डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर की ओर से भाजपा को समर्थन देने वालों में प्रदेश प्रधान विकास हंस, कोर कमेटी के प्रधान शिंगारा सिंह कल्याण, महासचिव दीपक घई, चेयरमैन डॉक्टर नरेश बैंस, प्रवक्ता पंडित रोशन लाल, हलका इंचार्ज मोहन सिंह लद्धड़ (उत्तरी हलका), मणि मान कैंट विधानसभा हलका, सन्नी खोसला वेस्ट हल्का, एडवोकेट सागर सहोता करतारपुर हल्क, विवेक सभरवाल सेंट्रल हल्का, शिवकुमार गोग आदमपुर हल्का, जगपाल सिंह नकोदर हल्का, कश्मीर सिंह शाहकोट हल्का और बलविंदर बाहरी फिल्लौर विधानसभा हलका शामिल है।काग्रेस और अकाली नेताओं ने हाथ और तकड़ी छोड़ थामा भाजपा का कमल, इस मौके पर कांग्रेस के एसएससी विंग के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक सोंधी, अकाली दल के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद के पूर्व सदस्य मनजीत सिंह आवादान, लक्ष्मण सिंह सहोता (नकोदर), हरप्रीत हैप्पी (सैदपुर) और हरप्रीत सिंह हैप्पी (शंकर) शामिल हुए|







