
मामले की जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक स्वरूप सिंह पुलिस चौकी में तैनात था। वीरवार की शाम वह ड्यूटी समाप्त कर घर चले गए थे। इसके बाद वह अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से घर से बाहर निकले थे।कुछ देर बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और परिवार के सदस्य सारी रात उन्हें ढूंढते रहे। शुक्रवार की सुबह खानकोट नवा पिंड ड्रेन के पास स्वरूप सिंह का शव बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है







