
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधिका श्रीमती अनुपमा शर्मा ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक हर भारतीय का बैंक है जो उनकी भावनाओं का, उनकी जरूरतों का सम्मान करता है उनकी बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करता है और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने का भी प्रयास करता है इसी क्रम में यह एक छोटा सा योगदान करके भारतीय स्टेट बैंक के स्थापना दिवस पर सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हैं भारतीय स्टेट बैंक से लोग जुड़े और आगे बढ़े और देश की तरक्की को और आगे ले जाए ।
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक से मुख्य प्रबंधक विनीत चोपड़ा और शाखा प्रबंधक पवन बस्सी, नरोत्तम कुमार ,धर्मपाल आदि उपस्थित रहे।इसके इलावा पिंगला घर के प्रशासनिक कार्यालय से राजकुमार एवम कैप्टन सुखदेव सिंह उपस्थित रहे।



