नई दिल्ली ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए सच्चे मन से कहता हूं कि शायद हमारी तपस्या में भी कोई कमी रह गई थी. अपनी बात हम कुछ किसान भाइयों को समझा नहीं पाए. आज गुरु नानक जी का प्रकाश पर्व है. 


