जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ (अनिल /लवदीप ) जैसे-जैसे सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जरूरतमंद और राहगीरों को कंबल बांटने का कार्य शुरू कर दिया गया है I हर साल की तरह इस साल भी ह्यूमनिटी Ngo द्वारा विभिन्न जगहों पर रात के समय सर्दी में स्टेशन, बस स्टैंड, झुग्गियों और जीटी रोड अन्य स्थानों पर सो रहे हुए लोगों को कंबल बांटे गए,ह्यूमनिटी Ngo जो कि मानवता की भलाई के लिए सदा ही कार्यरत रहती है I पिछले लंबे समय से यह संस्था गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए राशन मुहैया कराती है साथ ही मेडिकल कैंप और अन्य समाज सेवा के कार्य में अग्रसर रहती है I 





