
इस दौरान संगत द्वारा मां देवा राजरानी जी के शुभ जन्मदिन पर मां देवी राजरानी जी के हाथों केक काटवा कर संगत का मुंह मीठा करवाते हुए मां देवी राजरानी जी को जन्मदिन की बधाइयां दी गई।इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विशेष रूप से जिला झुंझुनू, सूरजगढ़, राजस्थान से महंत बबलू नाथ जी महंत राकेश नाथ जी भी शामिल होने पहुंचे। जिनको मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्री कैलाश बब्बर ने मां की चुनरी देखकर सम्मानित किया। मां के भजनों का गुणगान महंत पंकज ठाकुर एंड पार्टी, दीपक सरगम एंड पार्टी द्वारा किया गया।सभी भक्तों ने झूम नाच कर जन्मदिन मनाया देवी राज रानी जी के जन्मदिन पर अलग-अलग तरह के लंगर लगाए गए और भंडारा भी सारी रात चला राजेश्वरी धाम वेलफेयर सोसाइटी रजि. के सभी सदस्य राम किशन नानू, विजय दुआ, सुषमिंद्र नैय्यर, ज्योति बब्बर, सतीश बब्बर, राजीव सहदेव, अशोक दोलतानी, ममता दोलतानी,पुनीत जैन, अंजू जैन,जतिन कुमार मिंटू, जतिन बब्बर, पंडित विष्णु शुक्ला,टिंकू,पवन नागपाल, विजय बब्बर, अविनाश अग्रवाल,पवन पुजारी, रिक्की उप्पल, नवदीप जरेवाल, विमल कुमार आदि ने हाजरी लगवाई।



