
बाराबंकी एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि यहां पर कुछ चीजें पड़ी हुई है जो बम जैसी दिख रही हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जो लोग आसपास थे उनको मौके से दूर किया गया। इसके बाद इसकी सूचना बम निरोधक दस्ते को दी गई। बम निरोधक दस्ता यहां टाइम से पहुंचा। आगे उन्होंने बताया कि जो भी संदिग्ध वस्तु मिली है उसे बम निरोधक टीम ने नष्ट किया है और उन्होंने सैंपल को लैब भेजा जिससे यह स्पष्ट हो सके यह क्या चीज थी इसके अंदर क्या था? बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर आतिश कुमार सिंह, सीओ नवीन सिंह व सुमित त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि इस ऑपरेशन को पूरा करने में दो से ढाई घंटे लगे। टाइमर के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका सत्यापन हमारी विशेषज्ञ टीम करेंगी। सीओ आतिश कुमार सिंह ने बताया कि ‘बम डिस्पोजल दस्ता’ जरूरी प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है और जांच पड़ताल के बाद ही बम की पुष्टि की जाएगी।
