जालंधर पंजाब दैनिक न्यूज़ ( मुनीश तोखी / अनिल ) पंजाब विधानसभा के चुनाव 14 फरवरी को होने निर्धारित हुए हैं I पंजाब में विधानसभा चुनावों की तिथि न बदले जाने के रोष स्वरूप गुरू रविदास समाज द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है। गुरु रविदास समाज ने ऐलान किया है कि आज सोमवार 17 जनवरी को सुबह जालंधर के प्रमुख PAP चौक में हाईवे जाम किया जाएगा। हाईवे पर जाम सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा। गुरू रविदास समाज का आरोप है कि पंजाब में मतदान की तिथि बदलने के लिए की गई अपील पर चुनाव कमिशन ने ध्यान नहीं दिया है। रोष स्वरूप उन्हें हाईवे जाम करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें कि 14 फरवरी को पंजाब में मतदान होने है। जबकि 16 फरवरी को श्री गुरू रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व है। गुरू रविदास समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि पंजाब में वोटिंग के लिए 14 फरवरी का दिन तय किया गया है। जबकि 16 फरवरी गुरू रविदास जी महाराज का प्रकाश पर्व है। इस महान दिन को मनाने के लिए पंजाब भर की संगतों द्वारा दो दिन पहले से ही बनारस को रवाना हो जाती हैं। इसके अतिरिक्त राज्य में जगह जगह विशेष समागम और नगर कीर्त्तन का आयोजन होता है। ऐसी स्थिति में 14 फरवरी को वोटिंग होगी तो रविदास भाईचारे का एक बड़ा हिस्सा अपने मतदान के अधिकार से वंचित रह जाएगा।समाज की मांग है कि चुनाव कमिशन इन बातों को ध्यान में रखते हुए 14 फरवरी की बजाए वोटिंग का समय एक हफ्ता आगे बढ़ा दे,शहर के पी.ए.पी. चौक पर लोगों द्वारा धरना लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुरु रविदास जयंती को ध्यान में रखते हुए लोगों ने चुनावों की तारीख को बदलने की मांग की है। लोगों द्वारा चुनावों की तारीख को आगे करवाने के लिए यह धरना लगाया जा रहा है।

