चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब सरकार ने 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। इस दिन सभी सरकारी दफ़्तर, बोर्ड, निगम और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। स्कूल और कॉलज भी बंद रहेंगे। पिछले कुछ दिनों से पंजाब और उत्तरी भारत में तापमान लगातार बढ़ रहा है। भीषण गर्मी और लू के हालात ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।







