


चंडीगढ़ (पंजाब दैनिक न्यूज़) पंजाब में सरकारी कार्यालयों के कामकाज का समय एक बार फिर बदल दिया गया है। अब सभी सरकारी दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। यह नया समय 1 जुलाई से लागू होगा।इससे पहले राज्य में दफ्तर सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चल रहे थे।दरअसल, बढ़ती गर्मी और हीटवेव को ध्यान में रखते हुए मान सरकार ने 25 मई को दफ्तरों के समय में बदलाव किया था। उस समय यह फैसला 30 जून 2026 तक के लिए लिया गया था।सरकार के इस कदम के पीछे एक बड़ा कारण बिजली की खपत को कम करना भी था, ताकि गर्मी के दौरान ऊर्जा की बचत हो सके।




चंडीगढ़