
वहीं मनजीत सिंह जी.के.ने कहा कि भाजपा बिना बात सिखों के मामले में दखल दे रही है और सिखों के गुरुद्वारों पर कब्जा करना चाहती है, जबकि सिख अपने गुरुद्वारों का रख-रखाव कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी पर बीजेपी का कब्जा हो गया है।आरएसएस जैसा संगठन गुरुद्वारों को चला रहा है, यह पंजाबियत के खिलाफ है।
वहीं,जालंधर से लोकसभा उम्मीदवार महिंदर सिंह के.पी.ने कहा कि अकाली दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने पंजाब में भाईचारा कायम रखा है। इससे पंजाब की प्रगति होगी।उन्होंने कहा कि आज की पार्टियां ऐसा नहीं कर रही हैं।कुछ नेताओं के लिए सिर्फ उनकी राजनीति ही मायने रखती है। जबकि शिरोमणि अकाली दल सिर्फ पंजाब के हितों के लिए लड़ती आई है और पार्टी का यही मंतव है कि पंजाब में खुशहाली बहाल हो। जिसके लिए पंजाब को खेत्री पार्टी ही बचा सकती है।

