



आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्योग जगत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था वाला देश बनाना है। पंजाब को भी यदि आर्थिक तौर पर मजबूत होना है तो यहां पर स्टेबिलिटी और लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होना बहुत जरूरी है और इसके लिए प्रदेश में भाजपा सरकार का होना बहुत जरुरी है। उन्होंने उद्योगपतियों से भाजपा के प्रत्याशी अटवाल के पक्ष में मतदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत इस लोकसभा उपचुनाव से होनी चाहिए।
लघु उद्योग भारती के जिला प्रधान विवेक राठौर ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी समस्या यूथ का पढ़ाई के लिए विदेश चले जाना है और उत्तर प्रदेश व बिहार में इंडस्ट्री लगने से पंजाब की इंडस्ट्री के लिए लेबर की कमी होना सबसे गंभीर और बड़ी समस्या बन चुका है।
उद्योगपति मुकुल वर्मा ने कहा कि सरकार अगर सहयोग करे तो स्पोर्ट्स इंडस्ट्री भी ग्रोथ करेगी और एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा। उद्योगपति अश्विनी विक्टर ने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट करीब 2 साल से बंद है, इसको शुरू किया जाना चाहिए।
कारोबारी नेता गुरशरण सिंह ने कहा कि यूथ विदेशों में जा रहा है। इंडस्ट्री की समस्याओं का समाधान कोई कर नहीं रहा। रबड़ चप्पल कारोबारी अशोक मग्गू ने कहा कि केंद्र सरकार ने रबड़ चप्पल पर जीएसटी की दर 5% से बढ़ाकर 12 कर दी है। इसको कम किया जाए।भाजपा नेताओं ने उद्योगपतियों की समस्याओं को बहुत ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान हेतु जल्द ही केंद्र सरकार से बातचीत कर उनका समाधान करवाने का आश्वासन दिया।








