
ज्ञात रहे कि खैहरा परिवार पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है,गीत रतन खैहरा के पिता परमजीत सिंह खैहरा जिला कांग्रेस कमेटी जालंधर के प्रधान, जनरल सेक्टरी के साथ साथ पंजाब यूथ कांग्रेस के उप-प्रधान भी रहे भी रहे थे और उनका परिवार पिछले लंबे समय से कांग्रेस के लिए कार्य कर रहा है I गीत रतन खैहरा के साथ उनकी माता अमरजीत कौर खैहरा भी राजनीति में काफी सक्रिय हैं I परमजीत सिंह खैहरा के साथ यूथ कांग्रेस की मीटिंग और लाइक करने के लिए अमरजीत कौर खैहरा महत्वपूर्ण योगदान रहता था I गीत रतन खैहरा के पिता परमजीत सिंह खैहरा पार्टी के जनरल तब भी उनकी माता उनका पूर्ण सहयोग दिया करते थे I गीत रतन खैहरा 2008 पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेक्टरी पद पर तैनात हैं I पंजाब पब्लिक स्कूल पिछले 40 सालों से एजुकेशन सेक्टर में खैहरा परिवार लोगों की सेवा कर रहा है, अब माइंड ट्रैक कॉलेज में जरूरतमंद बच्चों की हर प्रकार से सहायता की जाती है I आज बस्ती शेख के महलों में गीत रतन खैहरा और उनकी माता अमरजीत कौर अपने साथियों सहित घर घर जाकर विधायक सुशील रिंकू के पक्ष में वोट मांगे I खैहरा ने कहा कि वेस्ट हलके के लोग समझदार हैं। वह काम की कद्र करते हैं। उनको यकीन है कि लोग उन्हें ही दोबारा एक-एक वोट देकर विजयी बनाएंगे और दोबारा विधायक बनने का मौका देंगे। उनकी एक-एक वोट पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करेगी। सरकार दोबारा रिपीट होगी तो पंजाब के लोगों की हितों की रक्षा करेगी। लोगों ने भी विश्वास दिलाया कि वह रिंकू को ही वोट देकर दोबारा चुनेंगे।
