चंडीगढ़ ( पंजाब दैनिक न्यूज़ ) सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की सड़कों पर ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया था। एकसाथ चमचमाती नई 50 लैंबॉर्गिनी कारें सरपट दौड़तीं नजर आईं। 50 लैंबॉर्गिनी कारों का काफिला जैसे ही शहर की सड़कों पर निकला तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। झूं-झूं की आवाज करती इन कारों को हर कोई देखता ही रह गया और यह जानने की कोशिश में था कि यह कारें कहां से आई और कहां जा रही हैं। हम आपको इन कारों के काफिले के बारे में बता रहे हैं। कारों का यह काफिला चंडीगढ़ से पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले शहर शिमला के लिए रवाना हुआ है।बता दें कि शहर की सड़कों पर पहली बार लैंबॉर्गिनी कारों काे प्रमोट करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली शहर के हयात होटल इंस्ट्रियल एरिया फेज-1 से शुरू हुई जो कि सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट चौक से होते हुए हाउसिंग बोर्ड से शिमला के लिए रवाना हुई। इस रैली में 50 लैंबॉर्गिनी कारों को शामिल किया गया है।







