जालन्धर पंजाब दैनिक न्यूज़ (मुनीश तोखी / अनिल ) साहित्य प्रेमी, प्रसिद्ध पत्रकार व ‘जनता संसारÓ मैगाीन के संस्थापक सम्पादक श्री केवल विग की मधुर स्मृति में स्थापित केवल विग अवार्ड प्रमुख लेखक प्रोफैसर डॉ. एस.एस. छीना को बतौर सर्वश्रेष्ठ लेखक व प्रसिद्ध गीतकार लाल अठौली वाले को बतौर सर्वश्रेष्ठ गीतकार के तौर पर आज देश भगत यादगार हाल में बाद दोपहर 3 बजे प्रदान किये जायेंगे।समारोह के मुख्य मेहमान पूर्व आई.जी. पुलिस व आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह होंगे जबकि अध्यक्षता कुलवंत सिंह डिप्टी कमिश्नर, तरन तारण करेंगे।






