
मेरठ एक्सप्रेसवे के पास के गांव के लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचने लगे और घायलों की मदद के लिए आगे आए. ग्राम निवासियों के मुताबिक गांवों में ऐलान हुआ था कि मेरठ एक्सप्रेसवे पर काफी गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं. इसके बाद गांव के लोग हादसे में घायल लोगों की सहायता के लिए आ गए, यहां काफी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं और कई लोग घायल भी हुए हैं. गाजियाबाद के एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा के मुताबिक, आज सवेरे एक कार के ब्रेक मारे जाने के कारण उसके पीछे आ रहे छोटे कंटेनर के ड्राइवर ने भी ब्रेक लगा दिया, और फिर पीछे चल रहे बड़े साइज ट्रेलर ने कंटेनर को टक्कर मार दी और साइड से निकल गया. जिसके बाद पीछे आ रहीं अन्य गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं




