(पंजाब दैनिक न्यूज़) हर साल शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. भाई बहन के प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन पर बहन भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं. यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है. लेकिन इस बार इसको लेकर लोगों के मन एक कंफ्यूजन है, जिसे दूर कर लेना अच्छा होगा. दरअसल इस बार पूर्णिमा तिथि (Raksha Bandhan 2022 Date) दो दिन पड़ रही है 11 और 12 को. जिसके कारण लोग समझ नहीं पा रहे हैं राखी आखिर किस दिन बांधी जाएगी. पंचांग के मुताबिक सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को 38 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन 12 अगस्त को 7 बजकर 5 मिनट पर समाप्त हो रही है. इस लिहाज से 12 अगस्त को उदया तिथि होने के बाद भी रक्षा बंधन 11 को ही मनाया जाएगा. क्योंकि पूर्णिमा तिथि 11 को पूरा दिन है.